अमित नागोरी
गोलाघाट। गोलाघाट पुलिस अधीक्षक डॉ रोबिन कुमार , अतिरिक्त अधीक्षक अंजन पण्डित, डी एस पी माधूर्जय बरुवा के नेतृत्व वाली टीम जिले के विभिन्न स्थानों में अवैध शराब, ड्रग्स के विरुद्ध निरन्तर अभियान चला रही है। जानकारी के अनुसार बीते कल मेरापानी थानांतर्गत विजयपुर और बोरडूबी में 3000 लीटर ; बोकाखात पुलिस ने सिलजुरी में 100 लीटर; सरूपथार थाने के अंतर्गत 150 लीटर ; नुमलीगढ़ आउट पोस्ट के अंतर्गत 150 लीटर; बोगिजान थाने के अंतर्गत 50 लीटर; उड़ियामघाट के ज्यपठार के अंतर्गत 2300 लीटर; खुमताई आउट पोस्ट के अंतर्गत 160 लीटर अवैध शराब नष्ट करने की खबर है।
दूसरी और कोविड प्रोटोकोल भंग करने वालो के विरुद्ध भी पुलिस सख्ती से पेश आ रही है। बीते कल 60,500 रुपये जुर्माना के तौर पे जिले के विभिन्न अंचल में पुलिस ने चलान किया। इस दौरान 35 लोग को कोविड नियम भंग किये जाने के कारण, 2 व्यापारिक प्रतिष्ठान सील करने और 11 वाहन जब्त करने की खबर है। पिछले 30 दिनों में गोलाघाट पुलिस ने कुल 36,56,250 रुपये जुर्माना के तौर पे कोविड प्रोटोकॉल नही मानने वालों के विरुद्ध चलान किया गया है।












कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें