पूजा माहेश्वरी
कुल 1584 लोगों को वैक्सीन प्रदान की गई
नगांव। जिले में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से और जिला प्रशासन की देखरेख में कोरोना प्रतिरोधक टीकाकरण अभियान जारी है। बीच-बीच में वैक्सीन की कमी की वजह से टीकाकरण अभियान की रफ्तार में बाधा पहुंचती है परन्तु दूसरे ही दिन वैक्सीन की उपलब्धता के साथ टीकाकरण अभियान में तेजी आ जाती है। सरकार द्वारा संचालित निःशुल्क टीकाकरण अभियान में विभिन्न दल संगठनों की भूमिका भी सराहनीय रही है। विभिन्न दल संगठन अपने अपने क्षेत्र में टीकाकरण अभियान से जुड़ कर और शिविर लगा कर जिला प्रशासन और जिला स्वास्थ्य विभाग को सहयोग कर रहे हैं। विभागीय अधिकारी भी ऐसे सामाजिक संस्थाओं द्वारा चलाए जा रहे वैक्सीन शिविर को प्रमुखता से सहयोग कर रहे हैं । जिससे कि ज्यादा से ज्यादा लोग को कम समय में वैक्सीन लगाई जा सकें। इसी क्रम में शनि मंदिर रोड दुर्गा पूजा समिति ने हैबरगांव स्थित शनि मंदिर के पास पांच वैक्सीन शिविर आयोजित कर नगांव जिला स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से कुल 1584 लोगों को वैक्सीन प्रदान की है। समिति के सचिव किशन गुप्ता ने बताया कि उक्त शिविर 3,6,8,12और 13 जुलाई तक आयोजित किए गए। शिविर को सफल बनाने में समिति के सलाहकार छोटे लाल गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष राजा पारिक ,राजु चौधरी, आकाश गुप्ता, मुकेश भार्गव , संतोष गुप्ता और राजवीर साहनी का अतुलनीय योगदान रहा।











कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें