अमित नागोरी
गोलाघाट। गोलाघाट जिले में आज कोविड-19 मेगा टीकाकरण अभियान में 34,100 टीके लगे। गोलाघाट जिला एक दिन में इतनी रिकॉर्ड मात्रा में कोविड के टीके उपलब्ध कराने वाला राज्य का पहला जिला है। इससे पहले, कामरूप महानगरी में 27,800 टीके लगे थे। गोलाघाट जिला प्रशासन और जिला स्वास्थ्य विभाग ने आज लगभग 30,000 से भी अधिक कोविड के टीके लगे। इसके अनुसार आज जिले के विभिन्न हिस्सों में स्थापित 94 केंद्रों में विभिन्न आयु वर्ग के लोगों को 34,100 टीके दिए गए। आज सम्पूर्ण स्वास्थ विधि मानकर 18 वर्ष और इससे ऊपर आयु वाले लोगो को कोविड के दोनों टीके प्रदान किये गए। वही जिला उपायुक्त मृगेश नारायण बरुवा ने बोकाखात और नुमलीगढ़ टीकाकरण केंद्रों का दौरा किया।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें