गोलाघाट: कोविड-19 सेंटर में तनावपूर्ण स्थिति - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

गोलाघाट: कोविड-19 सेंटर में तनावपूर्ण स्थिति

 


अमित नागोरी


गोलाघाट। गोलाघाट जिले के एक कोविड केयर सेंटर में उक्त वक्त तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हुई जब वहां रह रहे कोविड सकारात्मक रोगी विभिन्न शिकायतों को लेकर केंद्र के बाहर आ गए और अपना दुखड़ा सुनाने लगे। 


प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के रंगाजान स्थित डॉन बॉस्को हाई स्कूल में एक कोविड केयर सेंटर का स्थापन किया गया था जिसमें करीब 70 कोविड रोगी मौजूद थे। केंद्र में रह रहे लोगों की माने तो उन्हें नियमित रूप से भोजन और पीने के पानी उपलब्ध नही कराया जा रहा है। इसके अलावा उक्क्त केंद्र में स्वास्थ विभाग का एक भी कर्मी उपस्थित नही होने , सुरक्षा कर्मी नही होने के क़ई मामले खुल कर सामने आए। मालूम हो केंद्र में क़ई पुरुष, महिला, बच्चे उक्क्त केंद्र में रहने को बाध्य है। 


शिकायत कर्ताओं की माने तो उन्हें पौष्टिक खाना पानी आदि प्राप्त नहीं हो रहा है और केंद्र में साफ-सफाई तथा स्वच्छता के नाम की कोई चीज ही नहीं है। इसके अलावा केंद्र में सामाजिक दूरी का भी पालन नहीं हो रहा है क्योंकि एक कमरे में करीब 12 से 15 रोगी रह रहे हैं। वही कोविड रोगियों को दैनिक शरिया की आवश्यक चीजों को खुद से खरीदना पड़ रहा है। शिकायत के अनुसार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा केंद्र में प्रवेश किए जाने पर भी कोई रोक-टोक नहीं है और इन सभी विसंगतियों और घटिया प्रबंधन ने वर्तमान निवास कर रहे रोगियों को केंद्र के बाहर आने पर मजबूर कर दिया है। बीते कल रात्रि को गोलाघाट पुलिस ने उक्क्त स्थान में पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें