मोदी मंत्रिमंडल के संभावित मंत्रियों में शामिल होंगे सर्वानंद सोनोवाल - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मोदी मंत्रिमंडल के संभावित मंत्रियों में शामिल होंगे सर्वानंद सोनोवाल

 


गुवाहाटी। नरेन्द्र मोदी मंत्रिमंडल का बुधवार की शाम को विस्तार होने जा रहा है। राष्ट्रपति भवन में शाम 06 बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होने की बातें सामने आ रही हैं। मोदी मंत्रिमंडल के संभावित मंत्रियों में असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल के भी शामिल होने के संकेत सामने आ रहे हैं। सोनोवाल पहले ही दिल्ली में मौजूद हैं।


शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए असम के मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा बुधवार को दिल्ली जाने वाले हैं। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री राज्य कैबिनेट की बैठक के बाद दिल्ली के लिए रवाना होंगे।


उल्लेखनीय है कि मोदी के मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में सिर्फ 120 लोग ही मौजूद रहेंगे। असम के मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहेंगे। शर्मा ने दिल्ली यात्रा कार्यक्रम के लिए छात्र संगठन के साथ होने वाली अपनी बैठक को रद्द कर दिया है। (हि.स.)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें