अमित नागोरी
गोलाघाट। गोलाघाट पुलिस अधीक्षक डॉ रोबिन कुमार, अतिरिक्त अधीक्षक अंजन पण्डित, डी एस पी माधूर्जय बरुवा के नेतृत्व वाली टीम जिले के विभिन्न स्थानों में अवैध शराब, ड्रग्स के विरुद्ध निरन्तर अभियान चला रही है। जानकारी के अनुसार बीते कल एस डी पी ओ बोकाखात और बोकाखात पुलिस ने सापोरी गांव में 1200 लीटर, मेरापानी थानांतर्गत नारायणपुर में 500 लीटर , उड़ियामघाट के सिलोनिजान में 1850 लीटर, बोगीजान थानांतर्गत मुरफूलोनी में 40 लीटर अवैध शराब के नष्ट किये जाने की खबर है।
दूसरी और कोविड प्रोटोकोल भंग करने वालो के विरुद्ध भी पुलिस सख्ती से पेश आ रही है। बीते कल 2,49,000 रुपये जुर्माना के तौर पे जिले के विभिन्न अंचल में पुलिस ने चलान किया। इस दौरान 122 लोग को कोविड नियम भंग किये जाने के कारण, 4 व्यापारिक प्रतिष्ठान सील करने और 53 वाहन जब्त करने की खबर है।










कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें