मारवाड़ी सम्मेलन व मायुम द्वारा आयोजित वैक्सीन शिविर में कल छ सौ वैक्सीन लगाई गई - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मारवाड़ी सम्मेलन व मायुम द्वारा आयोजित वैक्सीन शिविर में कल छ सौ वैक्सीन लगाई गई

 


पूजा माहेश्वरी

 अब-तक पांच हजार से अधिक वैक्सीन लगाई गई 

नगांव। मारवाड़ी सम्मेलन एवं मारवाड़ी युवा मंच द्वारा जिला स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आयोजित वेक्सीनेशन शिविर का सोमवार को 20 वां दिन था। कल  का दिन अति महत्वपूर्ण रहा , जब सारे कीर्तिमान ध्वस्त करते हुए इस शिविर में एक दिन में  कुल 600 वेक्सीन प्रदान की गई। यह सम्पूर्ण जिले में सर्वोच्च फिगर रहा।


कल के  शिविर में पारीक सभा, नगांव ने अपना सक्रिय सहयोग प्रदान किया। पारीक सभा, नगांव ने गत दिनों नगांव मारवाड़ी समाज द्वारा पारित प्रस्ताव का अनुपालन करते हुए अपने बैनर में " मारवाड़ी समाज का एक अंग "वाक्य का प्रयोग किया। 


जिला प्रसाशन की तरफ से अतिरिक्त उपायुक्त  उदित नारायण गोगोई और अतिरिक्त उपायुक्त अदिति नियोग ने मारवाड़ी सम्मलेन और युवा मंच को इस अद्वितीय उपलब्धि हेतु बधाई दी। मारवाडी सम्मेलन नगांव शाखा के अध्यक्ष अनिल शर्मा और युवा मंच के अध्यक्ष नितिन मुन्धडा ने बताया कि अब तक कुल 5703 वैक्सीन दी जा चुकी है।


सोमवार को आयोजित शिविर के सफ़ल संचालन मे संयोजक द्वय ललित कोठारी और करण अग्रवाल के अलावा रजत केजडीवाल्, सुरेश शर्मा, सौरभ अग्रवाल, विवेक तोदी, यश तोदी, राजेन्द्र कनोई, सुरेश जैन्, अशोक पारीक्, चान्दमल पारीक्, नारायण पारीक्, सौरव पारीक्, गौतम शर्मा, बिनोद गुजरानी, मन्टु जोशी,  श्रेष्ठ शर्मा, संजय शर्मा, सन्दीप पारीक और ब्रह्मनन्द पान्डिया ने अपना सहयोग दिया।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें