गुवाहाटी पुलिस ने स्लोगन व लेखन प्रतियोगिता आयोजित की - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

गुवाहाटी पुलिस ने स्लोगन व लेखन प्रतियोगिता आयोजित की

 

गुवाहाटी। सेंट्रल पुलिस डिस्ट्रिक्ट गुवाहाटी, पुलिस कमिश्नरेट गुवाहाटी ,पन बाजार थाना, फैंसी बाजार पुलिस आउटपोस्ट एवं 9 नंबर वार्ड नागरिक कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में स्लोगन एवं लेखन प्रतियोगिता 2021 का आयोजन किया गया। जिसमें 87 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।


प्रतियोगिता का विषय फाइट अगेंस्ट ड्रग्स एब्यूज एंड ईलीक्ट ट्रैफिकिंग था।निर्णायक मंडली के निर्णय के अनुसार 6 प्रतिभागियों को विजेता घोषित किया गया। विजेता सभी वर्ग के लिए खुली थी जिसमें तीन विद्यार्थी व तीन गृहणीयो ने विजेता के रूप में पुरस्कार प्राप्त किया।निर्णायक मंडली के निर्णय के अनुसार अंशीका चौधरी, वेदांत भातरा,  प्रनील शर्मा, सुदिप्ता बरूवा, प्रियम सोनी और तनुश्री जालान को विजेता घोषित किया गया। आयोजन के संयोजक विशाल भातरा ने बताया कि कोरोना संक्रमण काल को देखते हुए यह प्रतियोगिता ऑनलाइन के जरिए ही आयोजित की गई। जिसमें असम से बाहर सिलीगुड़ी के प्रतिभागी ने भी हिस्सा लिया। विजेता प्रतिभागियों को कोरियर सर्विस के द्वारा प्रमाण पत्र भेज दिया जाएगा। आयोजन में पान बाजार डिवीजन के एसीपी पृथ्वीराज राजखोवा एवं नागरिक कमेटी के सदस्य मनोज जालान के अलावा प्रियम जालान ने मुख्य भूमिका निभाई। गुवाहाटी पुलिस एवं नागरिक कमेटी द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता को सभी लोगों ने सराहना की। ऐसे आयोजन से जनता एवं पुलिस के मध्य मधुर संबंध स्थापित होने में गति मिलेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें