जेसीआई बरपेटा रोड द्वारा फ्यूचर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

जेसीआई बरपेटा रोड द्वारा फ्यूचर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

 


अंजनी कुमार जाजोदिया


बरपेटा रोड। जेसीआई बरपेटा रोड ने वर्चुअल प्रशिक्षण कार्यशाला की श्रंखला में जुम एप्प के माध्यम से असम ब्रिलियेंट एकेडमी कॉलेज के छात्रों के लिए जेसीआई इंडिया के राष्ट्र व्यापी "फ्यूचर प्रशिक्षण" की त्रिदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। फ्यूचर प्रशिक्षण कार्यशाला विशेषकर कालेज के छात्रों को भविष्य में आने वाली चुनोतीयो को स्वीकारने तथा अपने आपको सवारने तथा अवसर को सफलता में कैसे परिवर्तन करना है में पारंगत बनाने के उद्देश्य से तैयार की गयी है। 


इस त्रिदिवसीय कार्यशाला के प्रथम दिवस की कार्यशाला निर्णय लेने की क्षमता को विकसित करने पर जोन प्रशिक्षक जेसी नम्रता जालान द्वारा किसी भी विषय पर निर्णय लेने पर कैसे कार्य करना है पर बारीकी से प्रशिक्षण दिया। द्वितीय दिवस की कार्यशाला जेसीआई जोन 25 के कुशल प्रशिक्षक जेसी रमेश कुमार चाडंक द्वारा स्वयं की गुणवत्ता एवं आत्मविश्वास बढाने पर रचनात्मक उदाहरणों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया। तृतीय दिवस की कार्यशाला जेसीआई जोन-5 के जोन प्रशिक्षक जेसी अक्षय कौशिक द्वारा समय प्रबंधन एवं प्राथमिकता पर प्रशिक्षण दिया गया। इन कार्यशालाऔ का संयोजन जेसी साक्षी बांठिया और जेसी राजीव अजितसरिया ने सफलतापूर्वक करते हुये बङी संख्या में छात्रों को प्रतिभागिता करने को प्रेरित किया। 


इससे पूर्व जेसीआई बरपेटा रोड की अध्यक्षा जेसी कृती अग्रवाल ने फ्युचर कार्यशाला का आरम्भ करते हुये अपने उदबोधन में विद्यार्थियों को सशक्त राष्ट्र की भावी पूंजी बताते हुये उनकी प्रतिभा में निखार लाने व गुणवत्ता बढाने को अहम बताते हुये ऐसी कार्यशालाएं को निरंतरता से जारी रखने के संकल्प को दोहराया तथा सभी विद्यार्थीयों के उज्जवल भविष्य की कामना की। समापन समारोह में जेसी स्वाति पटवारी ने कार्यशालाऔ को सफल बनाने के लिये सम्बंधित सभी बंधुओं का धन्यवाद ज्ञापन किया। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें