निखिल कुमार मुंदड़ा
होजाई में पीएचई के सौजन्य से आज जल जीवन अभियान के तहत एक करोड़ 27 लाख रुपए की लागत से निर्मित चालू घरेलू नल कनेक्शन (एफएचटीसी) का शुभारंभ
होजाई। होजाई में पीएचई के सौजन्य से आज जल जीवन अभियान के तहत एक करोड़ 27 लाख रुपए की लागत से निर्मित चालू घरेलू नल कनेक्शन (एफएचटीसी) का शुभारंभ किया गया। उक्त कार्यक्रम स्थानीय विधायक रामकृष्ण घोष और जिला उपायुक्त डॉ सदनेक सिंह की उपस्थिति में उत्तर गोलाघाटया बस्ती में आयोजित हुआ। इस अवसर पर अपने संबोधन में जिला उपायुक्त डॉ सिंह ने कहा जिले के लिए आज गौरव का दिन है। जैसा कि आपको पता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा के नेतृत्व में जल जीवन अभियान पूरे राज्य में तेजी से चल रहा है उसी के तहत होजाई जिले में भी यह अभियान जारी है। उन्होंने बताया विगत 2 महीनों में इस अभियान के तहत कार्य तेजी से चल रहा है। होजाई जिले के लिए हमारा लक्ष्य था 21,000 परिवारों को इस योजना से जोड़ना। उसमें हम लोगों ने 33% का काम पूरा कर लिया है और राज्य के 34 जिलों में हम द्वितीय स्थान पर हैं। उन्होंने कहा होजाई के विधायक रामकृष्ण घोष और पीएचसी के कार्यकारी अभियंता अमल चंद्र भागवती के सहयोग से यह काम पूरी तेजी से चल रहा है और मुझे पूर्ण विश्वास है होजाई एक नंबर स्थान पर इस अभियान को पूर्ण कर अपना नाम दर्ज कराएगा। वही विधायक रामकृष्ण घोष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जिस तरीके से गुड गवर्नेंस के तहत काम हो रहा है वह अत्यंत प्रशंसनीय हैं। आज किसी भी काम के लिए हमें इधर-उधर दौड़ने की आवश्यकता नहीं है। हमें इतनी छूट दी गई है कि हम तुरंत इस कार्य को कर सकते हैं। विधायक ने आगे कहा जल जीवन अभियान के तहत होजाई जिलावासी लाभान्वित होंगे। वहीं, होजाई जिले में जल जीवन योजना के तहत आज जिले के लामडिंग और जमुनामुख के विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्र में 'हर घर जल' जल जीवन अभियान से नवनिर्मित योजनाओं का शुभारंभ किया।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें