सिलीगुड़ी: जांच के दौरान लावारिस बैग में धमाका - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

सिलीगुड़ी: जांच के दौरान लावारिस बैग में धमाका

 


सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी जंक्शन स्थित यातायात पुलिस कैंपस के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब एक लावारिस बैग की बम निरोधक दस्ता के जांच के दौरान धमाका हो गया। इस हल्के धमाके में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस धमाके के बाद स्थानीय लोगों में दहशत में है।


बताया गया कि रविवार सुबह सिलीगुड़ी स्टेशन के समीप स्थित यातायात पुलिस कैंपस के पास एक लावारिस बैग पड़ा होने की जानकारी मिली। सिलीगुड़ी स्टेशन के बाहरी परिसर में संदिग्ध बैग मिलने के बाद पुलिस ने इलाके को घेर कर चारों ओर निगरानी बढ़ा दी। खबर के काफी देर बाद बम निरोधक दस्ता घटनास्थल पर पहुंचा और उक्त स्थान को सील कर जांच पड़ताल शुरू किया। बताया गया कि जब बम स्क्वॉयड बैग की जांच कर रहा था तभी धमाका हो गया। धमाका हल्का था। धमाके के बाद दमकल ने पानी का छिड़काव भी किया गया। बताया जा रहा है कि बम निरोधक दस्ता ने जांच के लिए यह विस्फोट कराया था। वहीं, जांच के दौरान बम निरोधक दस्ता ने बैग से प्रेशर कुकर और कुछ कपड़े मिले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी अधिकारिक रूप से अभी कुछ बताया नहीं गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें