गोलाघाट: भारी रकम बरामद - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

गोलाघाट: भारी रकम बरामद

 


अमित नागोरी 


गोलाघाट। गोलाघाट में कर्फ्यू के दौरान भी लोगो का आवागमन जारी है। ऐसे में  रात्रि के वक्त गोलाघाट नगर में एक तलाशी अभियान के दरमियान एक गाड़ी से पौलुस ने भारी रकम जब्त करने की खबर है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ रोबिन कुमार के नेतृत्व में चले एक अभियान में नगर के टोकानी सर्कल के पास इनोवा क्रिस्टा गाड़ी ए एस 01 ई एम 8249 को पुलिस ने रोका। उक्क्त गाड़ी में तीन व्यक्ति और फल के कंटेनर थे। जब कंटेनर की जांच की गई तब आनुमानिक 50 लाख रुपये नकद रकम बरामद की गई। तुरंत तीन व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया और चालक ने बताया कि उक्त रकम सिलोनिजान के एक व्यापारी का है। हालांकि गोलाघाट पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पर फलों की आड़ में इस तरह के कार्य चिंता का विषय है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें