गोलाघाट: घर से निकल कर घूमने वालो के विरुद्ध मोबाइल टीम करेगी कोरोना जांच: एम एन बरुवा - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

गोलाघाट: घर से निकल कर घूमने वालो के विरुद्ध मोबाइल टीम करेगी कोरोना जांच: एम एन बरुवा

 


अमित नागोरी


गोलाघाट। असम सिविल सेवा 1993 के मृगेश नारायण बरुआ ने गोलाघाट जिला के उपायुक्त का पदभार सम्भाला है। इससे पहले वह बजाली जिले के उपायुक्त थे। नवनियुक्त उपायुक्त का स्वागत किये जाने के बाद  उपायुक्त कार्यालय के पदाधिकारियों द्वारा आयोजित बैठक में निवर्तमान उपायुक्त मानवेंद्र प्रताप सिंह को विदाई दी और एक सभा मे भाग लिया। वही मानवेंद्र प्रताप सिंह को भी गामोचा, उपहार आदि प्रदान किये गए। नवनियुक्त उपायुक्त श्री बरुआ का कहना है कि इस समय गोलाघाट जिले के लिए कई चुनौतियां हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों कर्मचारियों को टीम गोलाघाट के रूप में मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने जिले के अवैध शराब को खत्म करने, टीकाकरण प्रदान करने और राज्य के औसत से कोविड संक्रमण की घटनाओं को कम करने के महत्व पर जोर दिया। गोलाघाट को एक पुराने सांस्कृतिक क्षेत्र के रूप में संदर्भित करते हुए, उन्होंने लोगो सेे कहा की कोविड की इस लड़ाई में वे प्रशासन का साथ दे। 


उन्होंने कहा कि एस ओ पी के नियमो का उल्लंघन करने वाले लोगो के विरुद्ध कल से पुलिस और सी आर पी एफ का अभियान चलेगा। साथ ही संध्या कानून तोड़, घर से निकल कर घूमने वालो के विरुद्ध मोबाइल टीम द्वारा कोरोना जांच की जाएगी। उन्होंने सभी को टीका लेने का अनुरोध किया। इस मौके पर जिला परिषद के कार्यवाही अधिकारी धिराज दास का भी अभिनन्दन किया गया। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें