गुवाहाटी। कोविड-19 संक्रमित मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं इस को लेकर कामरूप मेट्रो जिला प्रशासन भी चिंतित नजर आ रहा है। कामरूप मेट्रो जिला उपायुक्त विश्वजीत पेगु ने स्पष्ट किया कि अगर संक्रमित की संख्या अधिक होती है तो जिन क्षेत्रों में यह संख्या अधिक होगी उसी क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर सकते हैं। जबकि अन्य क्षेत्र सामान्य दिनों की तरह ही खुले रहेंगे। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने पहले ही कहा था कि अगर प्रतिदिन 100 मामले सामने आने वाले जिलों को बंद किया जा सकता है। लेकिन इन दिनों अन्य कई जिलों के साथ कामरूप मेट्रो मे प्रतिदिन 100 से ऊपर में मामले आ रहे हैं। जिसके कारण जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। जिला उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि कई हफ्तों के लगातार मिले रुझान के बाद पिछले कुछ दिनों से कामरूप मेट्रो में संक्रमण के मामलों की संख्या में अचानक इजाफा हुआ है ।अगर संख्या में इसी तरह से वृद्धि होती गई तो लोक डाउन को टलना मुश्किल हो जाएगा। 9 जुलाई को कामरूप मेट्रो में 247 नए मामले सामने आए हैं। जबकि तीन संक्रमितो की मौत हो गई। तथ्यों के अनुसार 5 दिनों ये 996 मामले और 9 लोगों की मौत हुई है। जिसके कारण जिला प्रशासन सतर्क हो गया है।जिला उपायुक्त ने कहा कि अगर लोग कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करें तो यह संक्रमित को मामला काफी कम हो सकता है।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें