अरुणा अग्रवाल
ड्रग्स व्यवसाय में शामिल होने के आरोप में मिराकुल हुसैन को किया गिरफ्तार
रंगिया। बीते दिन शनिवार को एक गुप्त सूचना के आधार पर रंगिया पुलिस ने शिमलुआ में नशीले प्रदार्थो के खिलाफ अभियान चलाकर ड्रग्स व्यवसाय में शामिल होने के आरोप में कमलपुर के बरंगाबाड़ी से मिराकुल हुसैन को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा मिराकुल हुसैन के पास से ड्रग्स सहित कंटेनर का एक टोपला बरामद किया गया। पुलिस द्वारा अपराधी को गिरफ्तार कर रंगिया थाना लाया गया है तथा उससे पूछताछ की जा रही है।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें