ओम प्रकाश तिवारी व राजेश राठी
नहीं मानते सरकार द्वारा निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया
पेट्रोल पंप के मालिक को बुरी तरह पीटा
लखीमपुर। लखीमपुर कैंटोनमेंट जोन घोषित किए जाने के पश्चात लखीमपुर पुलिस पूरी जोश में आ गई है जब मन चाहे किसी को पूछना किसी को मारना उनकी फितरत बन गई है पूछे जाने पर उनके जवानों का स्पष्ट कहना है कि वह सरकार द्वारा निर्धारित है मानक संचालन प्रक्रिया sop को नहीं जानते तथा सामने वाले व्यक्ति को सड़क पर निकलने के कारण कोई बताने का मौका भी नहीं देते और उसे इतना मारते हैं उसके हाथ पैर की मांग से फट जाते है। मानो जैसे बहुत दिनों बाद भूखे शेर सामने कोई जीव आ गया हो।
उल्लेखनीय है कि अंगारखोवा हिंगीमारी इलाका जो लखीमपुर जिले के पानी गांव थाना के कार्य क्षेत्र में आता है । आज सुबह करीब 7 बजे एच पी पेट्रोल पंप के मालिक मोहम्मद महताब अली को पुलिस द्वारा बुरी तरह से पीटने की घटना से पेट्रोल पंप के मालिकों में दुःख की लहर व्याप्त है। एच पी पेट्रोल पंप के मालिक मोहम्मद महताब अली जनता के हित में अपने लालुक स्थित पेट्रोल पंप में ईंधन की उपलब्धता बनाए रखने के लिए बैंकिंग समय से पहले योजना बनाने के उद्देश्य से अपने पेट्रोल पंप पर जा रहे थे। घर से निकलते समय पुलिस के उनकी गाड़ी को रोका। पूछताछ के दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को बताया कि वह पेट्रोल पंप के मालिक है और पेट्रोल पंप जा रहे हैं क्योंकि सरकार द्वारा निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया ( SOP) के अनुसार पेट्रोल पंप के मालिक और से संबंधित कर्मचारियों को पेट्रोल पंप के कार्य हेतु आवागमन में छूट दी गई है । पेट्रोल पंप के मालिक के रूप में परिचय देने के पश्चात भी गाड़ी से उतार कर उन्हें उपस्थित पुलिसकर्मियों ने इस प्रकार पीटा कि उनके हाथ पैरों के चमड़े और मांस फट गया । हालांकि महताब अली ने इसकी सूचना लखीमपुर सदर थाने के थाना प्रभारी तथा लखीमपुर के पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन को दी। एसोसिएशन की तरफ से इस घटना की जानकारी लखीमपुर जिला उपायुक्त एवं लखीमपुर पुलिस अधीक्षक को दे दी गई है। उक्त घटना स्थल पानीगांव थाने का कार्यक्षेत्र है इसके बावजूद भी घायल महताब अली को देखकर लखीमपुर सदन थाने के थाना प्रभारी ने आम जनता के लिए पुलिस द्वारा मानव हित का ज्वलंत उदाहरण प्रस्तुत करते हुए उनकी मेडिकल जांच कराई तथा अपना दुख व्यक्त किया।
आम जनता ने लखीमपुर जिला उपायुक्त तथा पुलिस अधीक्षक से पुलिस के कुछ एक जवानों द्वारा इस प्रकार की अमानवीय बर्ताव कर संपूर्ण पुलिस प्रशासन दल को बदनाम करने की कोशिश पर रोक लगाने की मांग की है। ताकि आम जनता और पुलिस के बीच अच्छे संबंध हो सके। लखीमपुर पुलिस द्वारा अगर सरकार द्वारा निर्धारित SOP को नही मानकर पेट्रोल पंप के मालिक एवं संबंधित कर्मचारियों के पेट्रोल पंप कार्य हेतु आवागमन के दौरान पुलिस द्वारा पीटे जाने की घटना बंद नहीं हुई तो ऐसी स्थिति मे पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन ने लखीमपुर जिला उपायुक्त से सरकार द्वारा निर्धारित किए बंद के दौरान सभी पेट्रोल पंपों को बंद करने की अधिसूचना जारी करने का आह्वान किया है। साथ ही साथ एसोसिएशन ने निर्णय लिया है कि अगर 72 घंटे के अंदर इस तरह अमानवीय व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मियों की शिनाख्त कर उन्हें भविष्य में ऐसा कार्य न करने के लिए चेतावनी नहीं दी गई तो पेट्रोल पंप एसोसिएशन सरकार द्वारा निर्धारित कैंटोनमेंट अवधि के बीच लखीमपुर जिले के सभी पेट्रोल पंप बंद करने का निर्णय लेने के लिए बाध्य होगा।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें