ते. म. मं. गुवाहाटी ने मनाया 102 वाँ आचार्य महाप्रज्ञ जन्मदिवस व किया अनेक रूपों में सम्मान - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

ते. म. मं. गुवाहाटी ने मनाया 102 वाँ आचार्य महाप्रज्ञ जन्मदिवस व किया अनेक रूपों में सम्मान

 


गुवाहाटी। तेरापंथ महिला मंडल गुवाहाटी ने अध्यक्ष श्रीमती रंजू खटेड की अध्यक्षता में स्थनीय तेरापंथ धर्मस्थल में दशम आचार्य श्री महाप्रज्ञ जी की 102वीं जयंती मनाई।इस अवसर पर अध्यक्षा ने सभी का स्वागत करते हुए आचार्य महाप्रज्ञ के अवदानो के विषय में बताया। श्रीमती मंजू मेहता व डॉ सारिका दुगड़ ने आचार्य श्री के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला व प्रश्न पूछे गए।


इसी के साथ वर्षीतप करने वाली बहनों श्रीमती कमला डागा, सुंदर देवी दूधोड़िया, श्रीमती सुशीला छाजेड़, श्रीमती किरणदेवी लूणावत को प्रशस्ति पत्र तथा साहित्य देकर सम्मानित किया गया।


सम्मान के क्रम में तत्व ज्ञान परीक्षार्थियों को भी राष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट स्थान पाने पर सम्मानित किया गया। ज्ञात्व्य है कि  इस वर्ष  तत्व ज्ञान परीक्षा भाग 5में राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान ममता दुगड़, सुचित्रा छाजेड़ ने चतुर्थ तथा पुष्पा गोलछा ने छठा स्थान प्राप्त कर गुवाहाटी मंडल का नाम रोशन किया है। साथ ही प्रशिक्षिका मंज़ू मेहता का भी उनकी अमूल्य सेवा के लिये सम्मान किया। श्रीमती कांता बच्छावत तथा श्रीमती सुमति सेठिया का तेरापंथ दर्शन की परीक्षा विशेष योग्यता से पास करने पर सम्मान किया इसके साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाली बहनों को भी प्रशस्ति पत्र तथा मेडल देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही बधाई सत्र भी रखा गया। कार्यक्रम संयोजिका मती चंचल डूंगरवाल ,कविता जोगड़, संगीता बोथरा, प्रतिमा सिंघी व नीतू सुराना की मेहनत से व मंडल की सभी बहनो के सहयोग से कार्यक्रम सफल हुआ। मंत्री अजंता बैद ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस आशय की जानकारी प्रचार प्रसार मंत्री श्वेता सिंघी ने यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में दी।







कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें