पूजा माहेश्वरी
तीन शिविरों के अंतर्गत कुल 891 लोगों को वैक्सीन प्रदान की गई
नगांव। लियो क्लब ऑफ नगांव ने हिफाजत 02 नामक कार्यक्रम के तहत वैक्सीन शिविर का आयोजन श्री मारवाड़ी हिंदी हाई स्कूल में किया। तीन वैक्सीन शिविर के अंतर्गत कुल 891 लोगों को वैक्सीन प्रदान की गई। जिसमें कोविशिल्ड तथा को वैक्सीन की डोज प्रदान की गई ।लियो क्लब ऑफ नगांव ने पहला टीकाकरण शिविर 5 जुलाई को आयोजित किया। जिसमें 259 लोगों को ,दुसरा शिविर 12 जुलाई को आयोजित किया। जिसमें 300 लोगों को और तीसरा शिविर 13 जुलाई को आयोजित किया। जिसमें 332 लोगों को कोरोना प्रतिरोधक टीका लगाया गया। इन शिविरों के प्रोजेक्ट चैयरमेन लियो किशन गुप्ता व लियो प्रतिक अग्रवाल थे। नगांव जिला स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आयोजित इस शिविर में लायंस क्लब ऑफ नगांव सिटी का भी भरपूर सहयोग रहा। वैक्सीन लेने वालों की पहले कोरोना जांच की गई थी। उक्त तीनों शिविरों को सफल बनाने में लियो क्लब ऑफ नगांव के सभी सदस्यों की उपस्थिति रही जिससे शिविर सफलता पूर्वक संपन्न हुए।











कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें