पूजा माहेश्वरी
नगांव। श्री मारवाड़ी पंचायत भवन में चल रहे वैक्सीन शिविर में मंगलवार को नगांव जिला माहेश्वरी सभा और माहेश्वरी महिला समिति ने अपना सहयोग प्रदान किया। कल आयोजित शिविर में कुल 371 लोगों को वैक्सीन प्रदान की गई। जिसमें कोविशिल्ड की प्रथम और द्वितीय डोज शामिल थी। उल्लेखनीय है कि मारवाड़ी सम्मेलन व मारवाड़ी युवा मंच नगांव शाखा के तत्वावधान में तथा नगांव जिला स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से श्री मारवाड़ी पंचायत भवन में चल रहे वैक्सीन शिविर का कल 21वां शिविर था। जिसमें कल का शिविर नगांव जिला माहेश्वरी सभा और माहेश्वरी महिला समिति के सहयोग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर नगांव जिला माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मुंदड़ा, सचिव जगदीश प्रसाद दरक, महेंद्र कर्वा, विनोद कुमार माहेश्वरी, परमेश्वर बिहानी, महावीर झंवर, और माहेश्वरी महिला समिति की अध्यक्षा संतोष धूत, सचिव सरला चांडक, यशोदा धूत, माया राठी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। मारवाड़ी सम्मेलन नगांव शाखा के अध्यक्ष अनिल शर्मा ने बताया कि कल 21वां शिविर था जिसमें अभी तक कुल 6075 लोगों को वैक्सीन प्रदान की जा चुकी है। प्रत्येक दिन समाज की विभिन्न संस्थाये इस शिविर में अपना सहयोग प्रदान करती आ रही है।









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें