लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी का कोविड टीकाकरण शिविर का उद्घाटन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी का कोविड टीकाकरण शिविर का उद्घाटन

 


गुवाहाटी। लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी ने असम सरकार के स्वास्थ्य विभाग के सहयोग  से नारंगी फॉरेस्ट गेट स्थित एच एल पोद्दार कांप्लेक्स मे आज कोविड-19 टीकाकरण शिविर का उद्घाटन किया। जिसमे कुल 162 लोगो को टीका लगाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में लायंस जिला 322 डी के पूर्व जिलापाल अमर बरूवा ने दीप प्रज्वलित करके शिविर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर लायंस अमर बरूवा ने कहा कि आज के माहौल में कोविद टीका लेना अत्यंत ही जरूरी है।कोविड से मुक्ति उपाय है कोविड का दोनो टीका लेना है। इसके अलावा मास्क परिधान और सामाजिक दूरी भी कोविड से सुरक्षा प्रदान करती है।अतः गुवाहाटी वासियों से यह अनुरोध करूंगा कि पश्चिम गुवाहाटी में रहने वाले लोग छत्री बाडी स्थित लायंस आई हॉस्पिटल के शिविर में  एवं नारंगी क्षेत्र में रहने वाले नारंगी फॉरेस्ट गेट पोद्दार कांप्लेक्स में आकर टीका ले सकते है। इस अवसर पर लायंस गुवाहाटी के अध्यक्ष किशोर साबू ने कहा कि आज एक नया शिविर नारंगी में प्रारंभ किया गया है। इससे नारंगी अंचल के लोगों को टीका देने में सुविधा हो जाएगी।छत्रीबाड़ी लायंस आई हॉस्पिटल में पहले से ही एक टीकाकरण शिविर चल रहा है। लेकिन एक शिविर में टीका की संख्या सीमित होने की वजह से आज दूसरा शिविर नारंगी में शुरू किया गया है। लायंस गुवाहाटी के उपाध्यक्ष( प्रथम)दलजीत सिंह ने लायंस क्लब गुवाहाटी के कार्यक्रमों पर विस्तृत जानकारी संवाददाताओं को दी। कोषाध्यक्ष राजेश धूत ने भी टीकाकरण को बढ़ावा देकर सहयोग करने की अपील की। सचिव अजय पोद्दार ने कहा कि नारंगी में शिवीर शुरू होने से इसके आसपास के अंचल जैसे चंद्रपुर, पानीखेती, सातगांव, नारंगी,नूनमाटी, बोंदा आदि जगह के लोगों को इसका प्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा। टीकाकरण के अलावा भी हम टीका लेने वालों को जूस ,पानी एवं अन्य सेवाएं प्रदान करते हैं। सरकार से हमें इस अवसर पर पूर्ण सहयोग मिल रहा है।स्थानीय पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के प्रति सतर्कता दिखाई है। इस अवसर पर लायंस क्लब के कई वरिष्ठ सदस्य एवं वर्तमान कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें