कोविड-19 के दोनों टीके लेने वालों को भी हवाई अड्डे व रेल स्टेशनों पर जांच करवानी होगी - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

कोविड-19 के दोनों टीके लेने वालों को भी हवाई अड्डे व रेल स्टेशनों पर जांच करवानी होगी

 


गुवाहटी। असम सरकार ने अपने उस आदेश को वापस ले लिया है जिसमें कोविड-19 के दोनों खुराक लेने वाले लोगों को असम में प्रवेश करते समय हवाई अड्डे और रेल स्टेशन पर जांच से छूट दी गई थी। इस आदेश को वापस लेते हुए सरकार ने नया आदेश जारी किया है। यह आदेश वर्तमान कोविड परिस्थिति की समीक्षा करने के बाद लिया गया। कई लोगों दोनों खुराक लेने के बाद भी संक्रमित पाए जाने के पश्चात सरकार ने पुनर्विचार करते हुए अधिसूचना जारी की और यह आदेश वापस ले लिया ।आदेश में कहा गया है कि 25 जून 2021 को जारी किया गया आदेश तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाता है। अधिसूचना के मुताबिक कोविड-19 रोधी लेने वाले कुछ लोग भी कोरोना संक्रमित से प्रभावित पाए जा रहे हैं इसी बात को ध्यान में रखते हुए यह अधिसूचना जारी की गई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें