विष्णुपुर कालापहाड़ सड़क की दयनीय अवस्था - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

विष्णुपुर कालापहाड़ सड़क की दयनीय अवस्था

 


गुवाहाटी। विष्णुपुर से काला पहाड़ की तरफ जाने वाले व्यस्ततम सड़क की हालत काफी दयनीय हालत तक पहुंच चुकी है। गत दो महीनों से इस सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे दुर्घटना को आमंत्रित देते हुए नजर आ रहे हैं।विष्णुपुर पीतल कारखाने के सामने तो इस सड़क की हालत यह है कि थोड़ी सी देर के बरसात में ही पूरा सड़क एक दरिया का रूप ले लेता है।पानी जमाव के चलते सड़क के गड्ढे दिखाई नहीं देते हैं। जिसके चलते कई दुपहिया वाहन और साइकिल चालक उन गड्ढों में गिर पड़ते हैं।जिसके चलते सड़क पर वाहन चलाना भी मुश्किल हो गया है। यह सड़क पूरे दिन व्यस्त रहती है ।फटाशील  से जैसे ही विष्णुपुर के इस सडक से प्रवेश करेंगे तो पीतल कारखाने के पास ही सबसे बड़ा गड्ढा देखने को मिल जाएगा। इस सड़क पर बड़े-बड़े ट्रक पीतल कारखाने के अलावा कई  छोटी-छोटी फैक्ट्रियों के लिए आते जाते रहते हैं जिसके चलते अन्य वाहनों का चलना दूभर हो जाता है। यह सड़क रिहाबाड़ी, फटासील और कालापहाड़ को जोड़ती है। अतः इस क्षेत्र के वाहन आने जाने के लिए इसी रास्ते का उपयोग करते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार नगर निगम से इसके लिए अनुरोध किया गया तो अधिकारियों का एक ही जवाब मिलता है बरसात के मौसम बीत जाने के पश्चात सड़क पर मिट्टी और पत्थर गिराए जाएंगे और नवीनीकरण का कार्य शुरू हो जाएगा। मगर अभी तक ऐसे कोई भी आसार दिखाई नहीं दे रहे हैं। स्थानीय लोगों ने भी इसे मजबूरी समझ इसे सहन करना ही उचित समझ रहे हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम के चुनाव न होने की वजह से इस क्षेत्र का अभी कोई पार्षद नहीं है अगर हम जाएं तो भी किसके पास जाएं ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें