मारवाड़ी युवा मंच लखीमपुर शाखा का चतुर्थ बार टीकाकरण शिविर का आयोजन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मारवाड़ी युवा मंच लखीमपुर शाखा का चतुर्थ बार टीकाकरण शिविर का आयोजन


ओमप्रकाश तिवारी व राजेश राठी

आज 510 टिको के साथ कुल 2480 लोगों को लगाए गए टिके 

लखीमपुर। मारवाड़ी युवा मंच लखीमपुर शाखा के तत्वाधान मे आज 16 जुलाई 2021 को चौथी बार विशाल टीकाकरण शिविर का आयोजन  प्रातः 9:00 बजे से जिला पुस्तकालय मे किया गया जिसमे कुल 510 लोगो को  Covishield का 1st एवम 2nd डोज़ लगाया गया। इस  शिविर को सफल बनाने मे मारवाड़ी युवा मंच के लखीमपुर शाखा के लगभग सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जी जान लगाकर सहयोग किया। आज लखीमपुर प्रशासन की और से लखीमपुर जिला उपायुक्त सुमित सतावन एवं अतरिक्त जिला उपायुक्त ने भी मारवाड़ी युवा मंच द्वारा आयोजित टीकाकरण शिविर का अवलोकन किया। वहा उपस्थित मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष अनुराग चांडक और सचिव राम लखोटिया ने जिला उपायुक्त और अतरिक्त जिला उपायुक्त का असमिया संस्कृति के अनुसार फुलाम गमछा पहनाकर उनका स्वागत किया। जिला उपायुक्त ने मारवाड़ी युवा मंच द्वारा आयोजित शिविर  का निरक्षण करने के पश्चात मंच द्वारा आयोजित इस टीकाकरण शिविर की व्यवस्था एवं कार्य शैली देख कर अभिभूत हुए। टीका लगाने आने वाले सभी व्यक्तियों को सर्वप्रथम मंच द्वारा एक एक टोकन जारी किया गया था जिनको देर शाम तक टीका लगाया गया। युवा मंच द्वारा आयोजित इस टीकाकरण शिविर में टीका लगवाने आने वाले सभी व्यक्तियों को सरकार द्वारा निर्धारित सामाजिक दूरी और अपने मुख मंडल पर मास्क का परिधान करना अनिवार्य किया गया था। इन नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति को आज इस टीकाकरण शिविर में टीका नहीं दिया गया जिसका उपस्थित लोगों ने सराहना की। मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष अनुराग चांडक और सचिव आरव लखोटिया ने लखीमपुर जिला प्रशासन और स्वास्थ विभाग एवं युवा मंच के कार्यकर्ताओ का आभार जताते हुए कहा कि इस टीकाकरण शिविर का सफल आयोजन प्रशासन एवं कार्यकर्ताओं के सहयोग के कारण ही संभव हो पाया है। ये जानकारी अनिल चांडक ने प्रेस को दी।


मारवाड़ी सम्मेलन, जनसेवा और हिंदी भाषी विकास परिषद ने संयुक्त रूप से लगाए 200 टिके 

आज शंकरदेव शिशु निकेतन के परिसर में मारवाड़ी सम्मेलन नार्थ लखीमपुर शाखा द्वारा स्थानीय समाजिक संस्था जन सेवा तथा हिंदी भाषी विकास परिषद की जिला समिति के साथ संयुक्त कोविड टीकाकरण (कोविशील्ड  पहला व दूसरा  डोज) का आयोजन बड़ी ही सफलता के साथ सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम के  संयोजक देवानंद शर्मा तथा मारवाड़ी सम्मेलन व हिंदी भाषी विकास परिषद जिला समिति के सचिव राज कुमार सराफ  एवम स्थानीय समाजिक संस्था जन सेवा के सचिव प्रभात सिंह ने इस कार्यक्रम के सफलता पूर्वक सम्पन्न होने पर  सभी कार्यकर्ताओ  इस सफलता को श्रेय देते हुए उन्हें हार्दिक  धन्यवाद व बधाई दी। इसकी जानकारी राजकुमार सराफ ने प्रेस को दी ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें