छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य पर वेबिनार - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य पर वेबिनार

 


अमित नागोरी


गोलाघाट। इस कोविड महामारी की स्थिति के कारण सभी शिक्षण संस्थान अभी भी बंद हैं। साथ ही मूल्यांकन फार्मूले के माध्यम से दसवीं और बारहवीं परीक्षा के परिणामों के वर्तमान परिदृश्य ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव डाला है।


छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य मुद्दों पर चर्चा करने के उद्देश्य से अग्रणी युवा संगठन इक्विनॉक्स ने 12 जुलाई को सायं 6.30 बजे छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य और आत्म प्रेरणा विषय पर वेबिनार आयोजन किया है। संसाधन व्यक्ति के रूप में डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ प्रांजल बुरागोहाई उपस्थित रहेंगे। अधिक जानकारी के लिए  8638245282 पर  सम्पर्क किया जा सकता है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें