रंगिया के कवि-अभिनेता ऋतुराज कलिता की रहस्यमयी मौत - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रंगिया के कवि-अभिनेता ऋतुराज कलिता की रहस्यमयी मौत

 


अरुणा अग्रवाल


रंगिया। रंगिया के कवि, अभिनेता तथा खिलाड़ी ऋतुराज कलिता (नानू) का शव बीते कल रहस्यमय तरीके से उनके कमरे से बरामद किया गया। बहुमुखी प्रतिभा के धनी नानू के असामयिक निधन से पूरे रंगिया में गहरा शोक है। मृत शरीर मे दुर्गंध आने के कारण यह अनुमान लगाया जा रहा है कि उनकी मृत्यु कुछ दिन पहले ही हो गयी थी। ऋतुराज वहाँ अकेले ही रहता था।  हालांकि, मौत का सही कारण अभी भी अज्ञात है।  रंगिया पुलिस द्वारा प्रारंभिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए थाने लाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीतेदिन यानी बृहस्पतिवार की सुबह आसपास के लोगों ने इलाके में दुर्गंध महसूस की इसके पश्चात लोगों द्वारा पता लगाते हुए ऋतुराज कलिता के घर से दुर्गंध का आना निश्चित हुआ।  स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत ही पुलिस को दी। पुलिस ने रंगिया, दण्डाधिश के सहयोग से घर मे प्रवेश कर ऋतुराज का शव बरामद किया। शव की हालत देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि ऋतुराज की मृत्यु तीन-चार दिन पहले  हो गयी थी। मालूम होकि ऋतुराज कलिता कम उम्र से ही वह एक अच्छे गिटारवादक, कवि, एक अच्छे क्रिकेटर और नाट्य जगत से जुड़े व्यक्ति थे। उन्हें कई लघु फिल्मों और धारावाहिकों में उनके प्रदर्शन के लिए भी जाना जाता है। यह एक रहस्य है कि बंद कमरे में इस प्रतिभाशाली युवक की मौत कैसे हुई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें