नीमा के बढ़ते कदम से सदस्यों में उत्साह का संचार - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

नीमा के बढ़ते कदम से सदस्यों में उत्साह का संचार

 


योगेश अग्रवाल


गुवाहाटी। पूर्वोत्तर में इलेक्ट्रिक सामानों के विक्रेताओं की सुविधा व समस्या के समाधान के लिए गत मई 2020 में नार्थ ईस्ट इलेक्ट्रिक मरचेंट्स एसोसिएशन नामक एक संस्था का गुवाहाटी के कुछ उत्साही इलेक्ट्रिक व्यापारियों द्वारा गठन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य सरकारी नीति नियमों से उत्पन्न होने वाली हर समस्या को इस संस्था के माध्यम से सरकार तक पहुंचाना व उसका समाधान निकलवाना। इसके अलावा व्यापार में आने वाली व्यक्तिगत समस्या आदि पर भी यह संस्था सहयोग के लिए आगे आएगी। व्यापारिक गतिविधियों के अलावा इस संस्था ने अपने सामाजिक दायित्व का भी निभाने का संकल्प लिया है। जिसके अंतर्गत समाज सेवा के कई कार्य भी संपादित किए गए और भविष्य में भी इन को जारी रखा जाएगा। 23 मई 2021 में विजय अग्रवाल की अध्यक्षता में यह संस्था अस्तित्व में आई लेकिन पहला एक वर्ष संस्था के ढांचे को मजबूत करने में तथा कई चुनौतियों का सामना करने में ही बीत गया। फलस्वरूप कोई भी गतिविधि सामने नहीं आई। 23 मई 2021 को नई आशाएं और नए जज्बे के साथ सौरव बोथरा ने सचिव,सौरभ अग्रवाल ने सह सचिव का एवं पन्नालाल नाहटा ने कोषाध्यक्ष का पदभार संभाला।उसके बाद विजय अग्रवाल की अध्यक्षता में इस संस्था ने अपने कदम आगे बढ़ाने शुरू कर दिए। जिसमें कार्यकारी सदस्य मनीष सिंघी का काफी सक्रिय सहयोग रहा। सामाजिक गतिविधियों की कड़ी में पहला कार्यक्रम 25 मई 2021 से 31 मई तक जरूरतमंद, असहाय और कोविड-19  से प्रभावित लोगों के बीच गुवाहाटी रेल स्टेशन, कामाख्या रेल स्टेशन, भूतनाथ मुक्तिधाम क्षेत्र, शुक्लेश्वर मंदिर में खाने के पैकेट वितरित किए गए ।इसके साथ ही नवग्रह मंदिर में बंदरों को केले भी खिलाए गए।मालीगांव गोशाला में भी दो हजार किलो तरबूज गायों के लिए प्रदान किया गया। इस तरह मानव सेवा के साथ-साथ पशु सेवा में भी इस संस्था ने रुचि ली। 28 मई को कोविड-19 कार्यक्रम  में सरकार का सहयोग करते हुए एक लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह रूपयो का अनुदान असम के मुख्यमंत्री डॉ हिमंत विश्व शर्मा को प्रदान किया गया। 6 जून को गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक के अनुरोध पर फैंसी बाजार में रक्तदान शिविर का आयोजन करके 50 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। जिसमें रक्त दाताओं को फुलाम गमछा से सम्मानित करके उन्हें पौधे का गमला उपहार स्वरूप भेंट किया गया। इसके अलावा नीमा ने अपने सदस्यों के स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हे कोविड-19 किट प्रदान की गई। नगर निगम के व्यापार अनुज्ञा पत्र को नवीनीकरण कराने के कार्य में भी नीमा ने अपने सदस्यों का सहयोग किया। सदस्यों के लिए पल्स डायग्नोस्टिक के  संयुक्त प्रयास से लैब टेस्टिंग में खून जांच के लिए 15% छूट का प्रावधान किया गया। इस तरह एक व्यापारिक संस्था ने अपनी गतिविधियों के चलते सामाजिक दायित्व का निर्वाह किया। एसोसिएशन के कार्यों से सदस्यों में उत्साह का संचार भी हुआ है। कोविड-19 संक्रमण काल की स्थिति में सुधार आने के पश्चात  पूर्वोत्तर के इलेक्ट्रिक व्यापारियों की अन्य समस्याओं पर भी संस्था द्वारा ध्यान दिया जाएगा।






कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें