इतिहास के पन्नों मेंः 11 जुलाई - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

इतिहास के पन्नों मेंः 11 जुलाई

 


मुंबई लोकल में एक के बाद एक धमाकेः 11 जुलाई 2006 को आतंकवाद ने देश की वाणिज्यिक राजधानी मुंबई को गहरा जख़्म दिया। इसी दिन मुंबई की लोकल रेलगाड़ियों में एक के बाद कई धमाके हुए। मुंबई के साथ-साथ पूरा देश सन्न रह गया। लोकल ट्रेनों में सवार होकर घर जाने की जल्दी में लोग इन धमाकों के शिकार हो गए। इस आतंकी घटना में 187 लोग मारे गए और करीब 700 लोग घायल हुए।


अन्य अहम घटनाएंः

1889ः सोवा बाजार क्लब किसी फुटबॉल टूर्नामेंट में भाग लाने वाला पहला भारतीय दल बना।


1921ः मंगोलिया को चीन से आजादी मिली।


1948ः येरुशलम पर पहला हवाई हमला।


1960ः फिल्म अभिनेता कुमार गौरव का जन्म।


1977ः मार्टिन लूथर किंग जूनियर को मेडल ऑफ फ्रीडम से सम्मानित किया गया।


1979ः अमेरिकी अंतरिक्ष प्रयोगशाला स्काई लैब धरती पर गिरी। यह हिंद महासागर और पश्चिम ऑस्ट्रेलिया में गिरी।


1987ः दुनिया की आबादी ने पांच अरब का आंकड़ा पार किया। संयुक्त राष्ट्र ने 11 जुलाई को जनसंख्या दिवस के रूप में मनाने का निर्णय किया।


2002ः चांग शांग दक्षिण कोरिया की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।


2003ः मशहूर भारतीय लेखक भीष्म साहनी का निधन।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें