इतिहास के पन्नों मेंः 14 जुलाई - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

इतिहास के पन्नों मेंः 14 जुलाई

 


जब मशीन से जमायी गयी बर्फः कुदरती रूप से बर्फ का जमना, इंसान लंबे समय से देखता रहा लेकिन अचंभा तब हुआ जब मशीन के जरिये बर्फ जमायी गयी। हालांकि पानी को जमाकर बर्फ में परिवर्तित करने का आविष्कार जैकब पार्किंसन ने 1834 में ही किया था लेकिन मशीन द्वारा जमायी गयी बर्फ का पहला सार्वजनिक प्रदर्शन 14 जुलाई 1850 को किया गया। लोगों ने इसे किसी चमत्कार की तरह देखा। इस आविष्कार ने लोगों के रोजमर्रा के जीवन में अपनी जगह बना ली।


अन्य अहम घटनाएंः

1789ः फ्रांसिसी क्रांति की शुरुआत।


1861ः कॉट लिंक नामक व्यक्ति ने अतीत के आविष्कारों और अनुसंधानों के आधार पर मशीनगन बनाई।


1972ः तत्कालीन सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।


1987ः ताइवान ने 37 वर्षों बाद मार्शल कानून को खत्म किया।


2008ः नेपाल की कार्यकारी संसद ने प्रधानमंत्री के निर्वाचन वाले संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें