सुबह उठकर खाली पेट पी लीजिए 1 गिलास मेथी पानी, मोटापा-पाचन समेत ये समस्याएं होंगी खत्म - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

सुबह उठकर खाली पेट पी लीजिए 1 गिलास मेथी पानी, मोटापा-पाचन समेत ये समस्याएं होंगी खत्म

 


मेथी के अंदर बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए जरूरी हैं। मेथी में प्रोटीन, टोटल लिपिड, ऊर्जा, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, फास्फोरस, पोटैशियम, जिंक, मैंगनीज, विटामिन सी, विटामिन बी, सोडियम, कार्बोहाइड्रेट आदि तत्व मौजूद होते हैं।


मेथी का पानी (Methi Pani) सुबह खाली पेट पीने से शरीर में मौजूद विषाक्त तत्व बाहर निकल जाते हैं, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।


मेथी का पानी बालों की कई समस्या से छुटकारा दिलाने में मददगार हो सकता है. आप हफ्ते में एक बार मेथी के पानी से बालों को धो भी सकते हैं. इससे बालों के विकास में काफी मदद मिल सकती है


मेथी पानी कैसे बनाएं?

एक से डेढ़ चम्मच मेथी दानों को रात को एक गिलास साफ पानी में भिगो दें। 


सुबह उठकर इस पानी को अच्छे से छान लें और फिर इसे खाली पेट पीएं। 


अगर आप चाहे तो मेथी दाने को भी बाद में खा सकते हैं। 


सुबह खाली पेट मेथी पानी पीने से शरीर में मौजूद विषाक्त तत्व बाहर निकल जाते हैं। 


मेथी गर्म होती है, इसलिए गर्भावस्था में महिलाएं डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें