इतिहास के पन्नों मेंः 17 जुलाई - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

इतिहास के पन्नों मेंः 17 जुलाई

 


वीर बलिदानी का जन्मः 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में अदम्य साहस का परिचय देते हुए वीरगति को प्राप्त हुए फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों का 17 जुलाई 1943 को लुधियाना में जन्म हुआ। फ्लाइट लेफ्टिनेंट तारलोक सिंह सेखों के पुत्र निर्मलजीत सिंह सेखों 4 जून 1967 को पायलट के रूप में भारतीय वायुसेना में सम्मिलित हुए थे। युद्ध के दौरान पाकिस्तानी वायुसेना के हवाई हमले का मुकाबला करते हुए सेखों श्रीनगर एयरबेस के बचाव में शहीद हो गए। उन्होंने आखिरी सांस तक दुश्मनों का पुरजोर मुकाबला किया। अतुलनीय साहस और बलिदान के लिए उन्हें मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च सैन्य सम्मान परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया।


अन्य अहम घटनाएंः

1850ः हार्वर्ड वेधशाला ने तारे का पहला फोटोग्राफ लिया।


1929ः सोवियत संघ ने चीन के साथ कूटनीतिक संबंध समाप्त किए।


1948ः भारतीय महिलाओं को भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय पुलिस सेवा समेत सार्वजनिक सेवाओं में भर्ती की पात्रता मिली।


1950ः पंजाब के पठानकोट शहर के पास भारत की पहली यात्री विमान दुर्घटना।


1995ः फोर्ब्स पत्रिका ने माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स को दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति घोषित किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें