राज्यों में वैक्सीन की कमी पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने जाहिर की चिंता - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

राज्यों में वैक्सीन की कमी पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने जाहिर की चिंता

 


नई दिल्ली। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कई राज्यों में वैक्सीन की कमी पर चिंता जाहिर की है। बुधवार को इस संबंध में स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने 15 राज्यों के टीका अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की । इन राज्यों में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा शामिल है। इस मौके पर भारत बायोटेक और सीरम इस्टीट्यूट के अधिकारी भी मौजूद थे।


टीकाकरण अभियान की गति धीमी होने के कारण स्वास्थ्य सचिव ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि राज्य व केन्द्र शासित प्रदेश सभी दिक्कतों को दूर करते हुए इसे गंभीरता से लें। उन्होंने कहा कि कई निजी केन्द्रों पर वैक्सीन की खरीद को लेकर कंपनी और अस्पताल के बीच अस्पष्टता है जिसके कारण वैक्सीन केन्द्रों पर देरी हो रही है। इसके अलावा राज्यों को निजी केन्द्रों पर वैक्सीन की उपलब्धता का रोजाना समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे समस्या का समाधान प्रतिदिन के हिसाब से संभव हो सकेगा। (हि.स.)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें