गुवाहाटी। गैर सरकारी संगठन राउंड टेबल इंडिया (आरटीआई) के सहयोग से नरेंद्र सरावगी चैरिटेबल ट्रस्ट ने सैकड़ों बच्चों के लिए जरूरत की सामग्री उपलब्ध कराई गई। इस सिलसिले में ट्रस्ट के प्रमुख रोहित सरावगी ने बताया कि आरटीआई के अंतर्गत गुवाहाटी प्रोग्रेसिव राउंड टेबल (जीपीआरटी-238) के सहयोग से गुवाहाटी स्थित छह अलग-अलग अनाथालयो में खाद्य व जरूरत की वस्तुएं उपलब्ध कराई गई। चांदमारी के आशालय, नूनमाटी स्नेहालय, असम शिशु कल्याण सदन, लास्ट गेट स्थित स्नेहालय, आजरा स्थित एसओएस विलेज तथा धीरेनपारा स्थित स्नेहालय शामिल है। इस दौरान वहां की जरूरतों के हिसाब से सामान उपलब्ध कराए गाए। जिसमें खाद्य वस्तुओं के अलावा मच्छरदानी, छाते, बाल्टी-मग, सैनिटरी नैपकिन, हॉर्लिक्स, दूध के अलावा पठन-पाठन तथा खेल से जुड़ी विभिन्न वस्तुए आदि शामिल है। कोरोना महामारी के बीच मानव सेवा के इस कार्य को संपादित करने में ट्रस्ट की ओर से गौरव सरावगी, प्रदीप गुप्ता का भरपूर सहयोग रहा। ट्रस्ट की ओर से मिली वस्तुओं को पाकर अनाथालय के बच्चों के चेहरे पर एक अलग ही मुस्कान देखी गई।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें