गुवाहाटी। नागरिक कमेटी पान बाजार थाना और लक्ष्मणगढ़ नागरिक परिषद (पूर्वोत्तर) ने अग्रिम पंक्ति में रहकर कार्य करने वाले चिकित्सकों के प्रति आभार प्रकट करते हुए आज महेंद्र मोहन चौधरी हॉस्पिटल और फैंसी बाजार स्थित मारवाड़ी दातव्य ओषधालय के डॉक्टर, नर्स सहित 30 से भी अधिक कोरोना योद्धाओं को फुलाम गमछा व उपहार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर महेंद्र मोहन चौधरी हस्पताल में पान बाजार डिवीजन के एसीपी पृथ्वी राज राजखुवा, पान बाजार थाना के प्रभारी रुस्तम राज ब्रह्म, फैंसी बाजार थाना प्रभारी जयंत दास के अलावा नागरिक कमेटी के विकास भट्टाचार्य , मनोज जालान, विवेक सांगानेरिया व लक्ष्मणगढ नागरिक परिषद के सदस्यो ने महेंद्र मोहन चौधरी अस्पताल में कार्यरत डॉ एवं नर्सों का सम्मान किया। इस अवसर पर डॉक्टरों ने दोनों संस्थाओं को धन्यवाद देते हुए उनका आभार प्रकट किया। इसके पश्चात फैंसी बाजार स्थित मारवाड़ी दातव्य ओषधालय मे कार्यरत डॉक्टर व अन्य कर्मचारियों को कोरोना काल मे उनकी सेवाओं को देखते हुए फुलाम गमछा व उपहार देकर सम्मानित किया।दोनों ही कार्यक्रमों में लक्ष्मणगढ़ नागरिक परिषद के बरिष्ठ सदस्य अशोक झुरिया, संयुक्त मंत्री आदर्श शर्मा बाबली, जनसंपर्क सचिव संपत मिश्र उपस्थित थे। नागरिक कमेटी के संयोजक एवं लक्ष्मणगढ़ नागरिक परिषद (पूर्वोत्तर) के सचिव विशाल भातरा ने दोनों ही कार्यक्रमों में उपस्थित सहयोग कर्ताओं को धन्यवाद दिया।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें