अरुणा अग्रवाल
रंगिया। 24वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल रंगिया के तत्वाधान में भारत-भूटान स्थित कुमारीकाटा सामुदायिक भवन में सात दिवसीय सशस्त्र बल भर्ती प्रशिक्षण कार्यक्रम का दुसरा चरण चलाने की मुहिम आज जगदीप पाल सिंह,उप-महानिरीक्षक, क्षेत्रीय मुख्यालय ,सशस्त्र सीमा बल, रंगिया तथा बीटीसी के इएम धर्म नारायण दास, 26 नंबर दरंगाजुली बीटीसी परिषदीय क्षेत्र के एमसीएलए बीजीत गौरा नार्जारी की गरिमामय उपस्थिति में कुमारीकाटा सामुदायिक भवन में आरंभ की गई। यह प्रशिक्षण शिविर आज से आगामी 17 जुलाई तक चलाया जाएगा। यह प्रशिक्षण शिविर भारत सरकार तथा बल मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल नई दिल्ली ने भारत-भूटान सीमा के निवासी बोड़ो ,आदिवासी एवं अन्य जनजातियों के शारीरिक रूप से सबल एवं शिक्षित युवक-यूवतियों को सशस्त्र पुलिस बलों में भर्ती होने के लिए प्रोत्साहित एवं आवश्यक भर्ती मापदण्डों के विषय में प्रशिक्षण देने का निश्चय किया है । सीमा क्षेत्र के नव युवकों एवं युवतियों को 24वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल रंगिया के अधिकारी प्रतिदिन बाँर्डर पर आकर भर्ती में आवश्यक न्युनतम शारिरीक मापदण्डों जैसे ऊँचाई/वजन/लम्बीकूद /OBC/SC/ST वर्ग को देय छूट ,लिखित परीक्षा का प्रारूप, PST/PET विषय इत्यादि के बारे मे गहन जानकारी देंगें। इस सात दिवसीय प्रशिक्षण का दुसरे चरन के कार्यक्रम में गाईडेन चौक,कुमारीकाटा आदि सीमा क्षेत्र के कूल 310 नव युवकों एवं युवतियां हिस्सा लेंगी तथा इससे पहले आयोजित इस कार्यक्रम के प्रथम चरण में बिहंगापुर सीमा क्षेत्र से 219 नव युवक-युवतियों ने हिस्सा लिया था। जगदीप पाल सिंह, उप-महा-निरीक्षक, क्षेत्रीय मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल रंगिया ने सभा को सम्बोंधित करते हुए कहा कि 24वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल रंगिया इस कार्यक्रम कों आयोजित करके भारत-भूटान सीमा के समीप बसे युवकों एवं युवतियों को सशस्त्र पुलिस बल भर्ती होने के सपने को साकार करने हेतु सशस्त्र पुलिस बल में भर्ती होने में सहयोग करेगा । बीटीसी के इएम धर्म नारायण दास, 26 नंबर दरंगाजुली बीटीसी परिषदीय क्षेत्र के एमसीएल ए बीजीत गौरा नार्जारी ने भी 24वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल रंगिया द्वारा किये गये इस प्रयास को भरपुर समर्थन एवं प्रशंसा की और उपस्थित प्रशिक्षणार्थी को उसका पुरा लाभ उठाने को कहाँ ।इस शुभ अवसर पर बिजित गौड़ा नार्जारी ,एम.सी.एल.ए, 26 नंबर दरंगाजुली बीटीसी परिषदीय क्षेत्र के एमसीएल ए,स्थानीय VCDC पुर्ण शर्मा, हरी शंकर विश्वास तथा 24वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल रंगिया के उप-कमाण्डेन्ट पंकज शर्मा, सहायक कमाण्डेन्ट वाई श्याम किशोर सिंह, सचिन शर्मा ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।











कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें