निखिल कुमार मुंदड़ा
होजाई। कोविड महामारी को ध्यान में रखते हुए पंतजली योग समिति और भारत स्वाभिमान न्यास होजाई जिला समिति के तत्वावधान में विगत एक वर्ष से ऑनलाइन योगा शिविर चलाया जा रहा है। पंतजली योग समिति के होजाई जिला प्रभारी गोपास दास ने बताया कि कोरोना महामारी के लिए जारी सरकारी दिशा - निर्देश व स्वयं की सतर्कता को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन के माध्यम से योग शिक्षकों द्वारा योग शिविर चलाया जा रहा है, जिससे होजाई अंचल के लोग काफी लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन योग शिविर के प्रारंभ होने के चलते विवेकानंद संघ योग कक्ष में योग करने वाले लोगों की भीड़ कम हुई है। प्रातः 5 बजे से 6 बजे तक ऑनलाइन योग करने वाले लोग योग के बारे में विशेष जानकारी भी प्राप्त कर लाभान्वित हो रहे हैं। उल्लेखनीय है कि पंतजली योग समिति और भारत स्वाभिमान न्यास की होजाई समिति के तत्वावधान में जिले में कई योग प्रशिक्षक तैयार हुए हैं और वे विभिन्न स्थानों पर निःस्वार्थ भाव से योग से होने वाले फायदों के बारे में बताते हुए लोगों को योग करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें