अरुणा अग्रवाल
रंगिया। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिश्व शर्मा द्वारा ड्रग्स के खिलाफ अभियान चलाने की घोषणा के बाद से समूचे राज्य सहित रंगिया में भी पुलिस ने नशा विरोधी अभियान तेज कर दिया है। रंगिया पुलिस द्वारा ड्रग्स के विरुद्ध लगातार चलाये गए अभियान के दौरान बीते कल पुलिस ने पुनः तीन ड्रग्स माफिया को पकड़ने में सफलता हासिल की है। एक गुप्त सूचना के आधार पर रंगिया पुलिस ने पिताम्बर हाटबजाली में एक अभियान चलाकर ड्रग्स के कारोबार में शामिल होने के आरोप में बापुकन अली, रेकीब अली और रंजीत कलिता को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस द्वारा अपराधियों के पास से ड्रग्स भरे कई कंटेनर बरामद किए गए है। हिरासत में लिए गए इन तीन ड्रग व्यवसायियों की मेडिकल जांच के दौरान रेकीब अली के शरीर मे कोविड-19 का संक्रमित पाया गया है। लोगों के अनुसार नशा विरोधी अभियान में शामिल कई दोषियों को पुलिस ने पकड़ पायी है, परंतु अभी यह रहस्य बना हुआ है कि मुख्य अपराधी इससे दूर है। इधर थाने के कुछ पुलिसकर्मी और सिपाही कोविड से जुड़े इस अपराधी युवक के संपर्क में आने से दहशत की स्थिति में हैं। अब सवाल यह है कि कोविड के संपर्क में आने के बाद अब पुलिस क्या व्यवस्था लेती है।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें