गुवाहाटी। असम पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (एपीडीसीएल) ने नए मंत्री के पदभार संभालने के बाद बिजली चोरी पर बड़े पैमाने पर राज्यव्यापी कार्रवाई शुरू की है। लेकिन, बिजली विभाग अभी भी लोगों की सुरक्षा के संबंध में अनभिज्ञ है।
राजधानी के निकटवर्ती जोराबाट पुलिस चौकी के दस माइल आदर्श नगर के ग्रामीणों ने बिना बाड़ वाले बिजली ट्रांसफार्मर को लेकर काफी परेशान हैं। एक ट्रांसफार्मर जमीन के करीब पड़ा हुआ है, जो लोगों की जीवन के लिए खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने कहा कि विभाग द्वारा ट्रांसफार्मर को स्थापित करते समय आवश्यक सुरक्षा उपायों की घोर उपेक्षा की गई है।
चिंता का प्रमुख कारण बच्चे हैं, जिन्हें कभी-कभी उनके करीब खेलते हुए देखा जा सकता है। ट्रांसफॉर्मर को जमीन के बहुत करीब लगाया गया है, जिसमें नीचे तक तार फैले हुए हैं। जिससे लोगों, विशेषकर बच्चों के जीवन को गंभीर खतरा है।
स्थानीय लोगों ने कहा कि कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी लेकिन गयी बिजली विभाग द्वारा आज तक कुछ भी नहीं किया गया। गांव में एक दुकान चलाने वाले एक जागरूक नागरिक ने कहा कि बरसात के दौरान शार्ट सर्किट की वजह से इलाके में जानमाल का खतरा बना हुआ है।
राज्य के नए बिजली मंत्री बिमल बोरा द्वारा दिखाई गई सक्रियता से प्रभावित होकर, आदर्श नगर निवासियों को अब उम्मीद है कि विभाग अब अपने बुनियादी ढांचे और उपभोक्ताओं के जीवन को सुरक्षित रखने पर ध्यान देगा। (हि.स.)








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें