गुवाहाटी। महानगर के फाटाशिल आमबाड़ी थानांतर्गत ज्योतिकुची के 1नं. रामनगर स्थित मकान संख्या 12 निवासी उमरावती देवी (65) वृहस्पतिवार की दोपहर से ही लापता है। 36 घंटे बीत जाने के बावजूद वृद्ध महिला का अब तक कोई अता-पता नहीं चल पाया है। इस सिलसिले में लापता महिला के पुत्र रामेश्वर शर्मा ने फाटाशिल आमबाड़ी थाने में गुमशुदगी का एक मामला दर्ज कराया है। दर्ज शिकायत में श्री शर्मा ने उल्लेख किया कि उनकी मां (उमरावती देवी) वृहस्पतिवार की अपराह्न 3 बजे घर से निकली थी, जिसके बाद देर शाम तक नहीं लौटी। कई घंटे बीत जाने के बावजूद उमरावती देवी का कोई अता-पता नहीं चल पाया तो इसकी शिकायत पुलिस से की गई। श्री शर्मा ने अपील करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति के पास उमरावती देवी के संदर्भ में कोई सूचना है तो वे लोग 9401838759 पर संपर्क कर उन्हें अथवा नजदीकि थाने में सूचना दे सकते हैं। वृद्ध महिला के लापता होने से उनके परिजन काफी परेशान है।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें