पूजा माहेश्वरी
नगांव। शहर के बीचों बीच बहने वाली कलंग नदी के ऊपर बनी आनंदराम ठेकियाल फूकन ब्रिज से सुबह 8 बजे एक नाबालिग युवक (किशोर बालक) ने पानी में कूद कर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने वाला किशोर बालक शहर के तेलियापटी निवासी रोनी सिंह बताया गया है। जिसकी उम्र 15 वर्ष थी ।किशोर बालक को ब्रीज से कूदते हुए कुछ लोगों ने देखा था और उन्हीं लोगों ने पुलिस को उक्त आशय की जानकारी दी। तत्काल घटनास्थल पर पुलिस ने पहुंच कर एसडीआर एफ की मदद से किशोर बालक को खोजने का काम आरंभ कर दिया परन्तु समाचार भेजें जाने तक बालक का कोई पता नहीं चल पाया है। बालक ने क्यूं आत्महत्या की यह एक रहस्य बना हुआ है। परिजनों ने कहा कि रोनी सिंह आज सुबह ही घर से बाहर गया था।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें