नगांव पुलिस ने ड्रग्स कारोबार के आरोप में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

नगांव पुलिस ने ड्रग्स कारोबार के आरोप में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया

 


पूजा माहेश्वरी


नगांव। ड्रग्स के खिलाफ पुलिस का अभियान अभी भी जारी है। मिली जानकारी के अनुसार पुरुष के साथ ही महिलाएं भी ड्रग्स की आपूर्ति और तस्करी में पिछे नहीं है। आये दिन ड्रग्स आपूर्तिकर्ता के काम में महिलाओं का पुलिस द्वारा पकड़ा जाना प्रमाण करता है कि ड्रग्स कारोबार में महिलाएं पुरुषों से कम नहीं है।  कल एक अभियान चलाकर हैबरगांव पुलिस चौकी प्रभारी कैलाश नेवार के नेतृत्व में गई टीम ने 2 महिलाओं को ड्रग्स व नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। महिलाओं के नाम जमीना खातून(55) और जोशना खातून (32) बताया गया। दोनो हेरापाती नामक स्थान की निवासी है ।पुलिस ने महिलाओं के पास से काफी मात्रा में कफ सिरप और 24 सौ रुपए नकद बरामद किए है। इन महिलाओं को रौमारी इटापारा से गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों महिलाओं को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें