अमित नागोरी
गोलाघाट। विश्वसनीय सूत्र से मिली जानकारी के आधार पर खाद्य नागरिक आपूर्ति और ग्राहक मामलों के विभाग के अधिकारियों तथा नुमलीगढ़ आउटपोस्ट के प्रभारी की टीम के सयुंक्त सौजन्य से दोईगरुनग और पोंका नामक स्थान से 32 सिलिंडर जब्त किए।
इस दौरान 6 घरेलू एल पी जी सिलिंडर दोइग्रन्ग के धर्मेश्वर सैकिया के दुकान से और पोंका के मस्फीका बेगम के यहाँ से 26 इंडेन और बी पी सी एल के सिलिंडर के साथ महिंद्रा पिक उप गाड़ी अवैध भंडारण, अनधिकृत बिक्री के उल्लंघन के प्रावधानों के आधार पर एलपीजी नियंत्रण आदेश के तहत जब्त किया।
जब्त वाहन नुमलीगढ़ के प्रभारी अधिकारी के सुपुर्द कर दिया गया है।










कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें