अमित नागोरी
गोलाघाट। कोरोना के 54 स्करात्कमक मामलों के साथ जिले में सक्रिय मामलों की संख्या 417 हो गयी है। वही तीन लोगों की मृत्यु से मरने वालों के आंकड़े बढ़कर 181 हो गई है। मालूम हो गोलाघाट जिले में कोरोना के सक्रिय मामलो में काफी गिरावट आई है, पर सोचने वाली बात ये है कि लोगो के कोरोना के चलते मृत्यु की संख्या बढ़ रही है जो चिंतनीय विषय है।
गोलाघाट के मातीखोला के अनिल बोरा (55), हलमिरामुख के अनन्त भराली (80), बरपठार की चिन्तामोनी (55) के कोविड के कारण मौत हो गई। वही 5995 रैट और 203 आर टी पी सी आर जांच की गई जिसमे 49 रैट और 5 आर टी पी सी आर में सकारात्मक पाए गए।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें