चेंबर ऑफ कॉमर्स लखीमपुर का उत्तर पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक को ज्ञापन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

चेंबर ऑफ कॉमर्स लखीमपुर का उत्तर पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक को ज्ञापन

 


ओमप्रकाश तिवारी व राजेश राठी

किया 05613 लाचीत कोविड -19 स्पेशल रेलगाड़ी के रंगिया से प्रस्थान के समय को 05633 बीकानेर गुवाहाटी स्पेशल के रंगिया आगमन के समय के पश्चात करने का आग्रह 

लखीमपुर। चेंबर ऑफ कॉमर्स के लखीमपुर से शाखा ने उत्तर पूर्व सीमांत रेलवे के  प्रबंधक को आम जनता के हित में एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें राजस्थान से उत्तर असम के तरफ यात्रा करने वाले यात्रियों के परेशानी के बारे में विवरण का उल्लेख है। उल्लेखनीय है कि 05633 बीकानेर गुवाहाटी से स्पेशल रेलगाड़ी 22.30 पर रंगिया स्टेशन पहुंचती है। उत्तर असम के बहुत सारे यात्री इस ट्रेन से सफर करते हैं। 22:30 पर रंगिया पहुंचने के पश्चात इन यात्रियों को  रंगिया से मुरकंगसेलेक की तरफ यात्रा करने के लिए पूरी रात रंगिया  स्टेशन पर रुकना पड़ता है। क्योंकि रंगिया स्टेशन से अगले दिन सुबह 7:20 पर रंगिया मुरकंगसेलेक पैसेंजर ट्रेन खुलती है। चेंबर ऑफ कॉमर्स ने महाप्रबंधक  का ध्यानाकर्षण करने का अनुरोध किया है कि 05613 लचित  कोविड-19 स्पेशल ट्रेन रंगिया से मुरकंगसेलेक के लिए 21.47 बजे में रंगिया से प्रस्थान करती  है और 05633 बीकानेर गुवाहाटी 22.30 बजे  रंगिया पहुंचती है अर्थात बीकानेर गुवाहाटी के रंगिया पहुंचने और लाचीत एक्सप्रेस के रंगिया से खुलने के समय के बीच 45 मिनट का अंतर है ।   चेंबर ऑफ कॉमर्स लखीमपुर ने  ज्ञापन के माध्यम से  रेलवे मंत्रालय द्वारा 05613 लाचीत कोविड-19 स्पेशल ट्रेन का रंगीया रेलवे स्टेशन से मुरकंगसेलेक के लिए प्रस्थान का समय 05633 बीकानेर गुवाहाटी के रंगीया स्टेशन पर आगमन के समय के पश्चात करने का अनुरोध किया है ताकि  बीकानेर गुवाहाटी स्पेशल ट्रेन से आने वाले सारे पैसेंजर को पूरी रात रंगिया  स्टेशन में रुकने से राहत मिल सके। इस प्रपत्र में चेंबर ऑफ कॉमर्स मे लाचीत एक्स्प्रेस के रंगिया से खुलने का समय 21.47 की जगह 23.00 करने का अनुरोध किया है ताकि 05633 बीकानेर गुवाहाटी ट्रेन से यात्रा करने वाले बहुसंख्यक कि यात्रियों की समय की बचत हो सके तथा उन्हें  रात भर रंगीया स्टेशन पर पुरी रात  रुकने की परेशानी से राहत मिल सके।  साथ ही साथ ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि 05633 बीकानेर गुवाहाटी रेलगाड़ी का बीकानेर स्टेशन से खुलने का समय 1.45 के स्थान पर 23.00बजे करने का भी अनुरोध किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें