अखिल असम भोजपुरी परिषद का नवी बार कोविद 19 टीकाकरण शिविर सम्पन्न - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

अखिल असम भोजपुरी परिषद का नवी बार कोविद 19 टीकाकरण शिविर सम्पन्न

 


ओमप्रकाश तिवारी व राजेश राठी


गोलाघाट। अखिल असम भोजपुरी परिष लखीमपुर जिला समिति व उत्तर लखीमपुर आँचलिक समिति के तत्वधान में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से 19 जुलाई से प्राम्भ हुए कोविद 19 टिका का आज 6 अगस्त को नवी बार सर्बेश्वर बरूवा उत्तर लखीमपुर हिंदी विद्यालय खेलमाटी वार्ड 14 में कोविद 19 टीकाकरण शिविर का आयोजन प्रातः 9:00बजे से किया गया। शिविर में प्रति दिन डॉ पुलक बरगोहाई निरीक्षण कर वहा उपस्थित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाये।शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रथम चरण में 19,जुलाई 20 जुलाई 21तक 450 टिका दिया गया।दूसरे चरण में 22 जुलाई 23 जुलाई एवं 24 जुलाई मेगा टीका के तहत कुल 900 कोविशिल्ड का प्रथम व दुतीय डोज दिया गया।तीसरे चरण में 26 जुलाई व 27 जुलाई को 750 कोविशिल्ड के प्रथम व दुतीय डोज के टीके लगाए गए। स्वास्थ्य विभाग भोजपुरी परिषद के कार्य सैली से प्रभावित होकर पुनः चैथे चरण के प्रथम दिन आज 6 अगस्त को 200 टिका कोविशिल्ड के दुतीय डोज का प्रथम मान्यता के साथ शिविर का आयोजन किया गया।इसी के साथ भोजपुरी परिषद द्वारा कुल 2300 कोविशिल्ड के प्रथम व दुतीय डोज के टिका दिए जा चुके है।ये जानकारी अअभोप उत्तर लखीमपुर आँचलिक समिति क सचिव शशि प्रकाश चौरसिया ने एक प्रेस विज्ञप्ति में दिए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें