अमित नागोरी
गोलाघाट। आज गोलाघाट जनसंख्या समाधान फाउंडेशन जिला समिति की ओर से असम के माननीय मुख्यमंत्री को जिला उपायुक्त मृगेश नारायण बरुआ के माध्यम से विभिन्न मांगों के लेकर एक ज्ञापन पत्र प्रदान किया। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन जिला समिति की ओर से उपायुक्त का गामोचा से अभिनन्दन किया जाता है। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष महेंद्र नाथ सैकिया, संरक्षक विवेकानंद शर्मा और अंजन बोरा और साधरण सचिव दीप कलिता उपस्थित थे ।
मांगो में प्रत्येक परिवार के लिए दो संतान की नीति बाध्य करना; दो से अधिक संतान वालो को वोट अधिकार से वंचित करने; सरकारी नोकरी की सुविधा से वंचित करने; सरकारी स्वास्थ बीमा योजना के लाभ से वंचित करने ; ऐसे परिवारों को कोई भी आपदा के समय रिलीफ प्रदान नही किये जाने; सभी सरकारी योजनाओं से वंचित किये जाने ; दो से अधिक संतान वालो को विधायक , सांसद, गाँव पंचायत, जिला परिषद के चुनावों में उम्मीद्वारीता से वंचित किये जाने; यदि कोई सरकारी नोकरी करते रहने के दरमियान तीसरी संतान को जन्म दे तो उसकी आय वृद्धि पर रोक और पेंशन से वंचित किये जाने का प्रावधान ; भूमिपुत्रों और खिलनजिया लोगो के लिए विशेष मर्जदा प्रदान किये जाने; जो जनसंख्या विस्फोट करने में योगदान कर रहे है उनके विरुद्ध कठोर कदम लिए जाने तथा उनके समर्थन करने वालो के विरुद्ध भी सख्ती से पेश आने और विभिन्न सुविधाओ से वंचित कराए जाने का प्रावधान लिए जाने की मांग की है।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें