चार खूंखार एनएससीएन (आईएम) कैडर असम राइफल्स द्वारा पकड़े गए - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

चार खूंखार एनएससीएन (आईएम) कैडर असम राइफल्स द्वारा पकड़े गए

 


अमित नागोरी

हथियारों और गोला-बारूद का विशाल जखीरा बरामद

गोलाघाट। बीते कल तड़के 14 असम राइफल्स द्वारा मेरापानी में असम नागालैंड सीमा पर एक व्यापक अभियान चलाया गया। इस ऑपरेशन में नागालैंड के संगठन एनएससीएन (आईएम) के चार खूंखार कैडरों को असम राइफल्स की टीम ने पकड़ लिया। साथ ही उनके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया जिसमें एके 47, एके 56, एम16, एचके राइफल, पॉइंट थ्री टू पिस्टल, एम21 गन और 449 राउंड जिंदा कारतूस शामिल हैं। असम राइफल्स की टीम ने नागाबस्ती इलाके में एनएससीएन (आईएम) कैडरों द्वारा स्थापित एक अस्थायी शिविर का भी भंडाफोड़ किया। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें