जेसीआई कामरूप ईलीट ने मीडकोन मे मारी बाजी जीते 15 पुरस्कार - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

जेसीआई कामरूप ईलीट ने मीडकोन मे मारी बाजी जीते 15 पुरस्कार

 


गुवाहटी। जूनियर चैंबर इंटरनेशनल के क्षेत्र 25 के सौजन्य से महेश्वरी भवन में आयोजित मिडकॉन में जेसीआई कामरूप ईलीट ने अपना परचम लहराते हुए विभिन्न कार्यों के लिए 15 पुरस्कार प्राप्त किए। कामरूप ईलीट की अध्यक्षा गुंजन हरलालका ने बताया कि हमारी शाखा ने जेसीआई क्षेत्र 25 में सर्वाधिक पुरस्कार प्राप्त किए हैं जो हमारी शाखा के लिए गर्व की बात है। जन संपर्क सचिव मनीषा अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि हमने क्षेत्रीय कार्यालय मे बकाया शुल्क प्रेषित करने के लिए, सर्वोच्च यू एन एस डी जी परियोजना, सर्वश्रेष्ठ जनसंपर्क कार्यक्रम, सर्वाधिक प्रशिक्षण कार्यक्रम, उच्चतम व्यापार कार्यक्रम, रक्तदान, कोविड-19 टीकाकरण शिविर, उत्कृष्ट प्रेस विज्ञप्ति, मौन कार्यकर्ताओं को सलाम कार्यक्रम, व्यापार में उपलब्धि प्राप्त व्यापारियों का सम्मान पुरस्कार के अलावा सर्वश्रेष्ठ शाखा अध्यक्ष में उपविजेता  सर्वश्रेष्ठ जेजे विंग में उपविजेता के अलावा रक्तदान कार्यक्रम के लिये धीरज सरावगी व कोविड टीकाकरण शिविर के लिये अभिनंदन सोगानी ने पुरस्कार प्राप्त किए । अध्यक्ष गुंजन हरलालका को गोल्डन चेन मान्यता भी प्रदान की गई। इस अवसर पर कामरूप ईलीट द्वारा क्षेत्रीय अध्यक्ष अंकुर झुनझुनवाला व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शीतल लोहिया को विशेष धन्यवाद दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें