असम: 50 प्रतिशत लोगों की उपस्थिति में खानपारा में मनेगा स्वतंत्रता दिवस - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

असम: 50 प्रतिशत लोगों की उपस्थिति में खानपारा में मनेगा स्वतंत्रता दिवस

 


गुवाहाटी। कोरोना संक्रमण की स्थिति के बीच देश 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारी में जुटा है। इस बीच असम की राजधानी के खानपारा इलाके में कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन करते हुए राज्य में केंद्रीय रूप से आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस के आयोजन के लिए सरकार और प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है।


पहले की तरह खानपाड़ा में स्वतंत्रता दिवस मनाने को लेकर जिस तरह का उत्साह होता था संभवतः इस बार ऐसा नहीं होगा। 50 प्रतिशत लोग ही खानपारा खेल मैदान में शामिल हो पाएंगे। परेड में न स्कूली बच्चे होंगे, न सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।


पहले की तरह स्वतंत्रता सेनानियों को खानापारा स्थित स्वतंत्रता दिवस आयोजन स्थल पर सम्मानित करने की परंपरा इस बार नहीं निभायी जाएगी। खानापारा की बजाये स्वतंत्रता सेनानियों के घर-घर प्रशासन पहुंचकर सम्मानित करेगा।


असम पुलिस सुरक्षा पहलू को ध्यान में रखते हुए विशेष कदम उठा रही है। चार गेटों के जरिए प्रशासन ने मैदान में प्रवेश की व्यवस्था की है। 50 सीसीटीवी कैमरे से पूरे मैदान की निगरानी की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें