पलटन बाजार में एएसटीसी के कर्मचारी ने की खुदकुशी - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

पलटन बाजार में एएसटीसी के कर्मचारी ने की खुदकुशी

 


गुवाहाटी। गुवाहाटी पलटन बाजार थाना अंतर्गत असम राज्य परिवहन निगम (एएसटीसी) के कर्मचारी ने सोमवार को गले में फंदा डालकर खुदकुशी कर ली।


पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान ध्रुवज्योति ठाकुरिया (30, बरबाड़ी टिहू) के रूप में की गई है। मृतक एएसटीसी का इलेक्ट्रीशियन था। पुलिस ने बताया कि ध्रुव ज्योति ने एएसटीसी परिसर स्थित इलेक्ट्रिकल कार्यालय के कमरे में फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली।


इसकी जानकारी विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी को लगी तो इसकी सूचना पलटन बाजार पुलिस को दी। मौके पहुंची पुलिस ने शव को को पोस्टमार्टम के लिए गुवाहाटी मेडिकल कालेज अस्पताल (जीएमसीएच) भेज दिया। पुलिस ने देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव को एएसटीसी प्रबंधन को सौंप दिया।


मृतक ध्रुव ज्योति एएसटीसी में कैजुअल कर्मचारी था। मृतक एएसटीसी कैंपस के इलेक्ट्रिकल कार्यालय में ही रहता था। हालांकि, आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। (हि.स.)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें