शिलांग। मेघालय की राजधानी शिलांग के लाइटमुखरा बाजार इलाके में मंगलवार को हुए एक बम धमाके से पूरी राजधानी में दहशत फैल गयी। इस विस्फोट में दो महिलाएं घायल हुईं। इस बीच, मेघालय के उग्रवादी समूह हनीवट्रेप नेशनल लिबरेशन काउंसिल (एचएनएलसी) ने इस घटना की जिम्मेदारी ली है।
यह विस्फोट मंगलवार दोपहर एक बजकर 18 मिनट के आसपास हुई। धमाके में दो महिलाएं घायल हो गईं। घायल महिलाओं को पास के नाजारत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक लाइटमुखरा मार्केट में चाय की दुकान की मालिक है। राजधानी शिलांग में लंबे समय के बाद कोई उग्रवादी वारदात हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बम दोपहर डेढ़ बजे के आसपास जोरदार आवाज के साथ फटा। विस्फोट होते ही इलाके में काला धुआं छा गया। धमाके से आसपास के मकान को नुकसान पहुंचा। इसके अलावा कुछ कमरों की खिड़की के शीशे भी टूट गये। उन्होंने बताया कि अचानक बम धमाके की जोर से आवाज सुनकर लोग शोर मचाते हुए दौड़कर सुरक्षित इलाकों की ओर भागने लगे।
इस बीच घटना की सूचना मिलने के बाद भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गयी। पूर्व शिलांग के विधायक एम्प्रिन लिंडो भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस के शीर्ष अधिकारियों के साथ मिलकर विस्फोट स्थल का जायजा लिया लेकिन विधायक लिंडो ने इस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की। हालांकि, पुलिस अभी इस बारे में कुछ भी खुलकर नहीं बताया है। कथित तौर पर इस घटना के एचएनएलसी का हाथ बताया गया है। इस घटना के पीछे मेघालय के उग्रवादी समूह एचएनएलसी द्वारा एक आईईडी विस्फोट करने दावा किया गया है। (हि.स.)








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें